धनबाद में भू-धंसान से हड़कंप, घर जमीन में समाया; बाल-बाल बचे परिवार के लोग
[1:52 AM, 9/21/2026] Vikas Sinha:
धनबाद। लोयाबाद के सात नंबर मुस्लिम मुहल्ले में रविवार सुबह भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। अरमान अंसारी का घर अचानक जमीन में समा गया, जिससे करीब 15 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना के समय घर में मौजूद उनकी पत्नी जमीला खातून और बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए।
भू-धंसान के बाद आसपास के अन्य घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। डबलू अंसारी के घर का एक कमरा भी इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कई परिवार घर खाली करने की तैयारी में हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर दी है।
वहीं बीसीसीएल प्रबंधन ने गड्ढे की भराई कराने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की तैयारी शुरू करने की बात कही है। फिलहाल भू-धंसान के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
[1:52 AM, 9/21/2026] Vikas Sinha: next

