धावाडीह में जन शिकायत समाधान शिविर, पुलिस ने सुनी लोगों की समस्याएं
धावाडीह में पुलिस ने जन शिकायत समाधान शिविर का किया आयोजन
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत
पुलिस ने सेवा भावना लिए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन मंगलवार को सतबरवा प्रखंड के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के धावाडीह पंचायत सचिवालय में एसडीपीओ एसडीपीओ मनोज कुमार झा के अध्यक्षता में किया । शिविर में 95 प्रतिशत मामला भूमि विवाद का आया। ग्रामीणों की माने तो पुलिस पब्लिक का यह फ्रेंडली कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित हो सकता है।
एसडीपीओ मनोज झा ने बताया कि दो बजे तक 77 मामले आए हैं । जिसमें 10 मामला लेस्लीगंज का है, जबकि एक मामला तरहसी थाना का है ,इस मामले में
विरासपति देवी ने तरहसी निवासी पप्पू यादव पर एक केस में सुलह कराने के नाम पर 2 लाख 34 हजार रुपए ठग लेने का आरोप लगाया है।
इस मौके पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, एस आई संतोष कुमार गुप्ता,पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी,मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव, तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार, पिपरा टाड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ,मनातु सीओ मदन कुमार सुमंत , पंचायत मुखिया रिंकी देवी मुख्य रूप से मौजूद थे।
