देवघर कार्यक्रम से पहले गिरिडीह में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा देवघर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में गिरिडीह परिषद भवन पहुंचे। जहा भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया ,उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया और कल देवघर में होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं अधिक जनभागीदारी वाला बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। जेपी नड्डा बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कल के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

