दीपावली में भी लाइट नहीं लगने से निगम क्षेत्र में रहेगी अंधेरा-रूचिर तिवारी
दीपावली में भी लाइट नहीं लगने से निगम क्षेत्र में रहेगी अंधेरा-रूचिर तिवारी
भाजपा के विधायक सांसद पूर्व मेयर एवं बड़े रसूखदार के घर लग गया है निगम के द्वारा लाइट-भाकपा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि मेदनी नगर नगर निगम में शामिल किए गए नए क्षेत्र रेड़मा ,बारालोटा, हनुमान नगर, परशुराम नगर, रामनगर, सिंगरा, चैनपुर ,शाहपुर सहित कई इलाकों में नगर निगम के द्वारा इस दिवाली के मौसम में भी लाइट नहीं लगाया गया जबकि निगम प्रशासन यह कहती है कि लाइट की कमी हमारे पास नहीं है लेकिन न जाने वह लाइट कहां बंदर बांट हो जा रहा है और कहां चल जा रहा है क्या लाइट केवल बड़े-बड़े अफसर और रईस लोगों के घर पर ही लगने के लिए है आम आदमी गरीब आम जनता का दिवाली क्या है क्या अंधेरा में ही बीतेगा इसका जवाब कौन देगा बड़े ही बेशर्म भाजपा के सांसद और विधायक भी है जो निगम क्षेत्र में दिवाली के समय भी लाइट नहीं लगने पर चुप्पी साधे हुए हैं वहीं पूर्व के जन प्रतिनिधि पूर्व मेयर एवं डिप्टी मेयर सहित कई बड़े रसूखदार एवं नेता अपने घर पर निगम के द्वारा ही अपने रसूक के बल पर बड़े-बड़े लाइट लगवा करके हैप्पी दीपावली एवं हैप्पी धनतेरस कर रहे हैं लेकिन आम जनता के घर में भी प्रकाश आए लाइट लगे उनकी उन्हें तनिक भी चिंता नहीं है। यही हाल नगर निगम का रहा तो आने वाला समय में मेदनी नगर नगर निगम सबसे निचले पायदान पर पहुंच जाएगी।

