डंडई में दहेज उत्पीड़न का दर्दनाक अंत: पूनम की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी
पैसा और गाड़ी की मांग बनी मौत की वजह? पूनम कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत

डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत करके गांव के जरदे टोला निवासी सकलदीप चौधरी की पत्नी पूनम कुमारी की सोमवार को संदेहास्पद स्थिति हुई मौत। मायके वाले ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, दहेज के कारण बेटी की हुई हत्या। जानकारी मिलने पर लड़की के मायके वाले परिजन के करके गांव पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट किया गया। न्याय की गुहार लगाते हुए परिजन पहुंचे थाना। दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई करने का किया मांग। जानकारी के अनुसार पूनम कुमारी के माता पानपति देवी पति संतोष चौधरी मेराल थाना के हासनदाग गांव निवासी द्वारा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार अपनी बेटी पूनम कुमारी का शादी 4 वर्ष पूर्व डंडई थाना अंतर्गत करके गांव के जरदे टोला निवासी प्रसाद चौधरी के पुत्र सकलदीप चौधरी के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दामाद एवं ससुर तथा सास प्रेमशिला देवी द्वारा मेरी बेटी पूनम कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे पैसा और गाड़ी की मांग करने लगे। घर के गरीबी हालत के चलते पैसा एवं गाड़ी नहीं देने पर मारपीट करने लगे। मेरी बेटी पूनम को अभी तक दो बेटी हुई थी जिसको लेकर भी उन लोग प्रताड़ित करते रहते थे और कहते थे की मार कर दूसरा शादी करेंगे तुम्हें सिर्फ बेटी हो रही है। आज 2:00 बजे दिन में आस पड़ोस के लोगों द्वारा फोन कर सूचना दिया गया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में सुनकर अपने परिवार के साथ जब हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पूछताछ करने लगे इसी क्रम में गांव के ही सोमनाथ चौधरी अर्जुन चौधरी लाल बिहारी चौधरी राजेश चौधरी इत्यादि कई अज्ञात लोगों ने मिलकर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगा वहां से किसी तरह हम लोग जान बचाकर भाग कर थाना पहुंच कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है कब तक दहेज की बलि चढ़ती रहेंगी बेटियां क्या बेटी को जन्म देना अभिशाप हो गया है समाज में फैली काल रूपी ऐसी कुरीतिया कब दूर होगी। इस घटना की सूचना पाकर हासनदाग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी मेराल दक्षिणी के पूर्व जिप सदस्य रामनरेश चौधरी बिंदेश्वर चौधरी देवनाथ चौधरी आदि लोगों ने मृतिका पूनम कुमारी के माईके संतोष चौधरी के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बांधाते हुए न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया। इस घटना के संबंध में डंडई थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी से पूछने पर बताया कि पूनम कुमारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पूनम कुमारी के मायके वाले के तरफ से आवेदन मिला है जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
