डॉ. रहमान का अपहरण की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने वाला मास्टर माइंड दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कु गिरफ्तार

0
e6c558c6-acb9-4a49-92c8-256f57c3c7af

हुसैनाबाद के ऊपरी कला गांव से डॉ. रहमान को अपहरण की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने का मास्टर माइंड दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कु( 26 वर्ष) पिता श्रवण सिंह साकिन सिंहपुर पोस्ट केतार थाना पांचाडुमर जिला गढवा को बताया गया था। काण्ड के अनुसंधान के क्रम में इस काण्ड के मुख्य अभियुक्त दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कु को तरहसी थाना क्षेत्र से गिरफतार किया गया तथा उसके अपराध स्वीकार करने के पश्चात इसके निशान देही पर इस घटना में प्रयुक्त किये गये स्वीफट कार जिसका पंजीयन संख्या – JH01M-1212 को बरामद किया गया।छापेमारी टीम का नेतृत्व पुअनि.शशि शेखर पांडेय ने किया। उल्लेखनीय है कि अपहृत डॉ रहमान को मुक्त कराने के साथ ही कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed