CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- मार्गदर्शन से मिलती है सुशासन की प्रेरणा
CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- मार्गदर्शन से मिलती है सुशासन की प्रेरणा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन उन्हें सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुलाकात को लेकर सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं।