गिरिडीह में NSUI ने देखा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

गिरिडीह में NSUI ने देखा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

गिरिडीह। कांग्रेस जिला कार्यालय में NSUI के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह के कई छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर राहुल गांधी का संवाद सुना। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं और छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राहुल गांधी के विचारों को छात्रों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। NSUI जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी लगातार पहल की जाएगी। मौके पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बेलाल, NSUI सचिव मोनू, कुणाल, नीरज समेत कई छात्र और कांग्रेस-NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।