चुन्नीलाल का छात्र इंजमाम अंसारी को तीन युवकों ने अगवा किया

अमर अंसारी, नूर अमन, आयात अंसारी पर एफ आई आर

जाँच किया जा रहा है तभी सच्चाई का खुलासा होगा, क़ानून हाथ में लेना अपराध है :रत्नेश मोहन ठाकुर (थानेदार ),

लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के अप्पर बाजार स्थित राजकीय चुन्नीलाल उच्च विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहा छात्र इंजमाम अंसारी को सोमवार की दोपहर थाना रोड बालिका स्कूल के निकट से तीन युवकों ने बलपूर्वक अगवा कर लिया। शहर के बड़ा तालाब के निकट स्थित बुचन गली ले जाकर छात्र इजमाम अंसारी की गंभीर पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए छात्र इंजमाम के भाई सैफ अंसारी की भी गंभीर पिटाई किया गया। सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया गया। घटना को लेकर पीड़ित सैफ अंसारी ने सदर थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। सदर थानेदार रत्नेश मोहन ठाकुर ने इस संदर्भ में बताया कि, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार छात्र इंजमाम अंसारी दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए अमर अंसारी, नूर अमन और आयत अंसारी नामक तीन युवकों ने अचानक उसे पकड़ लिया। जबरन एक वाहन पर बैठाकर बुचन गली ले गए। बताया गया है कि,आरोपी तीनों युवक योजना बनाकर छात्र को निशाना बनाया गया। इस पूरे मामले को लेकर इजमाम अंसारी के भाई सैफ अंसारी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया कि, इजमाम अंसारी को अमर अंसारी, नूर अमन और आयत अंसारी तीनों ने मिलकर जबरन वाहन से बुचन गली ले गए। वहां उसकी गंभीर पिटाई किया गया। रास्ते में जान से मारने की नीयत से मारपीट कर रहे थे। कहा कि, इजमाम अंसारी को जबरन वाहन पर ले जाते देखा, जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए पीछा किया। बुचन गली पहुँचने पर देखा कि इजमाम अंसारी को घेरकर लगातार मारपीट की जा रही थी। जब बचाने का प्रयास किया तो उन पर स्टील रॉड से हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। बताया गया है कि, सैफ अंसारी के साथ मौजूद दो अन्य लोगों पर भी हमला किया गया।घायल तीनों को बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। छात्र का अगवा करने के दौरान बाइक नंबर JH08K6607 का उपयोग किया गया है। घटना के संबंध में लोहरदगा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने कहा कि पीड़ित से शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है