चतुर्थ श्रेणी नियुक्ति में न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठे युवाओं से मिले जनप्रतिनिधि
चतुर्थ श्रेणी नियुक्ति में न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठे युवाओं से मिले जनप्रतिनिधि
पलामू। चतुर्थ श्रेणी नियुक्ति प्रक्रिया में न्याय की मांग को लेकर 4 अगस्त 2026 से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला एवं बेरोजगार युवाओं से देर रात समाहरणालय परिसर पहुंचकर मुलाकात की गई।
अनशन पर बैठे युवाओं ने नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी अपनी मांगों और समस्याओं को सामने रखा। इस दौरान युवाओं में व्यवस्था के प्रति नाराजगी के साथ न्याय मिलने की उम्मीद भी नजर आई।
मौके पर कहा गया कि पलामू के बेरोजगार युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और प्रशासन को तत्काल अनशनरत युवाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की पहल करनी चाहिए।
कहा गया कि रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं को अपने अधिकारों के लिए आमरण अनशन करना पड़े, यह गंभीर चिंता का विषय है। यह लड़ाई केवल अनशन पर बैठे युवाओं की नहीं, बल्कि रोजगार की तलाश कर रहे पलामू के हर युवा की लड़ाई है।
प्रशासन से मांग की गई कि युवाओं की मांगों पर ठोस और सकारात्मक पहल करते हुए आंदोलन का समाधान निकाला जाए। साथ ही अनशनरत युवाओं को भरोसा दिलाया गया कि इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहा जाएगा।
जय हिंद। जय झारखंड। जय पलामू।


