विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, आदिवासी समाज को किया नमन
विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, आदिवासी समाज को किया नमन
मेदिनीनगर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज के सभी लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
मौके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के महानायक ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और कला को संरक्षित करना तथा उनके अधिकार, सम्मान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए प्रयास करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने और आदिवासी समाज के सम्मान एवं विकास के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया गया। मौके पर आशुतोष तिवारी, संजू शुक्ला, रौशन मिश्रा, मंटु पाण्डेय, गुड्डू खान, ओम् श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

