चकला गांव में आजसू का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं और विकास पर हुई चर्चा

चंदवा, लातेहार में आजसू पार्टी ने चकला गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान
। आजसू पार्टी के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे के नेतृत्व में चकला गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली गई तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से जनसंपर्क स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर गोलू कुमार, अजय पासवान, पवन वर्मा, धोनी कुमार, सिद्धार्थ कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित के मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।