चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित में एआईएमआईएम पार्टी की बैठक का हुआ आयोजन

0
5cfad8f1-c3e0-4f42-b0d7-512d340bb742

गढ़वा: चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अनहरीदाह में एआईएमआईएम पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिशीघ्र चिनिया प्रखंड का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पार्टी के लोगों ने कहा कि अतिशीघ्र चिनिया प्रखंड का विस्तार कर पंचायत और बुथ कमेटी को मजबूत किया जाएगा। मौके पर एआईएमआईएम पार्टी के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी डॉ एमएन खान ने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी गरीब, शोषित और वंचितों की पार्टी है। पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। हमें सिर्फ पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव निश्चित तौर पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम लड़ने का काम करेगी। इसका सभी लोग समर्थन कर रहे हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि वर्तमान झारखंड की सरकार एवं मंत्री जो बड़े-बड़े वादे कर आपका वोट लेकर गए। इसका आपके बीच भरपाई नहीं हो सका। आप सब भली भांति जानते हैं कि झारखंड सरकार किसानों के जमीन हाल सर्वे में हुई गड़बड़ी का सुधार करने की बात, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के तहत दो हजार पांच सौ रुपए प्रति माह देने और पढ़ें लिखे बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में केन्द्र सरकार के अलावा झारखंड सरकार द्वारा राशि दिए जाने की बात की गई थी। लेकिन राज्य सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर सका। सब वादा ही बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी पिछड़ी, आदिवासी, दलित व दबे-कुचले लोगों का हक अधिकार के बारे में आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब गढ़वा- रंका विधान सभा क्षेत्र के लोग किसी राजनीतिक पार्टी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। यहां की जनता सिर्फ एआईएमआईएम पार्टी को समर्थन देने का मन बना ली है। लोग लगातार इस पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ एम एन खान, गढ़वा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, गढ़वा जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन, मेराल प्रखंड अध्यक्ष फारूक अंसारी, गढ़वा युवा जिला अध्यक्ष मोजाहिम अंसारी, युवा गढ़वा प्रखंड सचिव अवध किशोर मेहता, रंका सचिव मोबिन अंसारी, हसनैन मंसूरी, आफताब अंसारी, अब्दुल रहमान अंसारी, इरशाद अंसारी, बिहारी प्रसाद गुप्ता, नवाज शरीफ, विजय प्रसाद गुप्ता, बाली प्रजापति, रमेश कोरवा, जावेद मंसूरी, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed