चिनिया के बीपीओ अनुज कुमार को एसीबी की टीम ने 5000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
एसीबी की बड़ी कार्रवाई गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड के बीपीओ अनुज कुमार को घूस लेते किया गिरफ्तार।
पलामू एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार के सुबह गढ़वा जिला अंतर्गत चिनिया प्रखंड में कार्यरत कनीय अभियंता सह बीपीओ अनुज कुमार को मनरेगा योजना में एमबी बुक करने के नाम पर लाभुक से 5000 घूस लेते उनके आवास पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया । एसीबी की टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त को अपने साथ पलामू ले गई।
