छत्तरपुर में अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का गृह प्रवेश संपन्न”

  • प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार शाहू ने अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश कराये।

छत्तरपुर संवाददाता यमुना प्रसाद यादव

पलामू:छत्तरपुर प्रखण्ड के 20पंचायतो मे झारखंड सरकार के जान कल्याणकारी योजना, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित अबुआ आवास योजना ग्रामीण एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन आवास, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर आवास योजना ग्रामीण के तहत बनकर पूर्ण रूप से त्यार घरो को गृह प्रवेश कराया गया।

प्राथम चरण मे प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतो मे संकल्प सभा का आयोजन,पंचायत के प्रत्येक गांव में प्रातः 9:00 बजे ग्राम सभा अध्यक्ष/ पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया जिसका स्लोगन”सबके लिए आवास” संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में लाभुकों को आवास योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गईं तथा लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया किया गया।

स्वीकृति पत्र का वितरण संकल्प सभा होने के पश्चात अबूआ आवास योजना/प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत आवासों के लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

गृह प्रवेश कार्यक्रम सभी ग्रामीण आवास योजनाओं के पूर्ण आवासों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्राखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार, प्रखंड कोडिनेटर संतन गुप्ता, पंचायत सहायक,नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में समारोह पूर्वक गृह प्रवेश कराई गई।