छात्र आंदोलन के बाद सरकार के फैसले का निशांत चतुर्वेदी ने किया स्वागत, बताया युवाओं की जीत
झारखंड सरकार का ऐतिहासिक निर्णय छात्रों और जनता की जीत, हेमंत सरकार हमेशा युवाओं के साथ: निशांत चतुर्वेदी
छात्र आंदोलन के बाद झारखंड सरकार द्वारा युवाओं के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का जिला अध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने पुरजोर समर्थन और स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को लोकतंत्र और छात्र शक्ति की सामूहिक जीत बताया है। प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह संवेदनशील और जनता की आवाज सुनने वाली सरकार है। आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सरकार ने जो फैसला लिया है, उससे यह साफ हो गया है कि राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। हेमंत सरकार ने हमेशा युवाओं को अपनी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रखा है और यह निर्णय छात्रों के मान-सम्मान की रक्षा करता है। यह सरकार बंद कमरों से नहीं, बल्कि सड़क पर संघर्ष करने वाले अपने युवाओं की भावना से चलती है। कुछ असामाजिक तत्वों और विपक्ष ने इस आंदोलन को भड़काने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने सीधे छात्रों से जुड़कर उनकी शंकाओं को दूर कर दिया। हेमंत सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उसे जमीन पर उतारती है। जब भी राज्य के युवाओं, छात्रों या आम जनता ने अपनी जायज मांगें सामने रखी हैं, मुख्यमंत्री जी ने हमेशा बड़ा दिल दिखाते हुए उनके पक्ष में फैसले लिए हैं। यह निर्णय झारखंड के विकास और युवाओं के रोजगार के मार्ग को और प्रशस्त करेगा। ऊर्जा परिवार इस जनहितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करता है और राज्य के सभी छात्रों को बधाई देता है। सरकार हर कदम पर राज्य की जनता के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

