चेकनाका के सामने ही कथित अवैध बालू का खेल, रात में धड़ल्ले से चल रहे ट्रैक्टर
नजीटी की रोक के बावजूद रात में धड़ल्ले से हो रही अवैध बालू उठाव
सवाल यह है कि रबदी चेंक नाका रहने के बावजूद भी चेंक नाका के नाक के सामने ट्रैक्टर से डंप की जा रही हैं अवैध बालू
सिटी न्यूज़ झारखंड संवाददाता:सुरेंद्र कुमार
बरवाडी़ह:लातेहार जिले के बरवाडी़ह प्रखंड क्षेत्र में एनजीटी की रोक के बावजूद रबदी चेकनाका के सामने और आसपास इन दिनों रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से कथित रूप से अवैध बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बालू माफिया रात के समय सक्रिय रहते हैं और औरंगा नदी से बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से इसकी ढुलाई कर रहे हैं,
भारी बारिश के बाद औरंगा नदी में बड़ी मात्रा में बालू जमा हो गई है। इसी का फायदा उठाकर बालू के अवैध कारोबार में जुटे लोग नदी से बालू का उठाव कर रहे हैं। रबदी चेकनाका से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे बालू को खुलेआम डंप किए जाने की भी बात सामने आ रही है,
सड़क पर बालू गिराकर रखने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है,तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक सड़क पर फैली बालू आने से वाहन अनियंत्रित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन संबंधित विभाग की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है,
ग्रामीणों ने प्रशासन और खनन विभाग से मामले की जांच कर रात में होने वाले अवैध बालू उठाव पर तत्काल रोक लगाने तथा सड़क पर डंप की गई बालू को हटवाने की मांग की है,


