चापानल पर लगा पहरा, चैन लगा किया गया शील

सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के सबानो जाने वाली मुख्य सड़क पर अवस्थित आकुब मियां के घर के पास बने चापानल को चैन से बांध ताला लगा दिया गया है। साथ हीं उक्त चापानल में सांबरसेवल डाल निजी तौर पर उपयोग किया जा रहा है ।जिससे उक्त चापानल के आस पास निवास करने वाले ग्रामीणों को पानी पीने के लिए काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि चापानल को चैन लगा हटाने को लेकर बोलने पर बोला जाता है कि यह चापानल मेरा है ।जिसको जो करना है या जहां जाना है जाय हमको कुछ नहीं होगा। आलमी है कि उक्त चापानल में चैन लगा देने से वहां के ग्रामीणों को पानी पीने के ली करीब आधे किलोमीटर दूर जाकर दूसरे चापानल से पानी लेते हैं चुकी वहां उस चापानल के अलावे अन्य और चापानल नहीं है। वैसे में ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पीएचडी कार्यालय से उक्त चापानल को आजाद करने की मांग किया है। जिससे लोग पानी पीने की आजादी बनी रहे।