बुरे फंसे जेल में बंद अरविंद केजरीवालः एलजी ने की एनआईए जांच की सिफारिश,

0
Untitled

ई दिल्ली। बड़ी खबर आ रही है, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से कथित तौर पर पोलिटिकल फंडिंग प्राप्त करने के लिए जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपराज्यपाल को शिकायत मिली थी कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करने और खालिस्तानी समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से भारी मात्रा में रकम मिली।  आरोप है कि आम आदमी पार्टी को चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे।एलजी वीके सक्सेना ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है। इसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए खालिस्तान समर्थक समूह से कथित तौर पर 16 मिलियन डॉलर की रकम प्राप्त की थी

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि चूंकि आरोप सीधे मुख्यमंत्री के खिलाफ है। ये आरोप भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से किसी राजनीतिक दल को लाखों डॉलर की कथित फंडिंग से संबंधित हैं। ऐसे में शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराए जाने की जरूरत है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के अनुसार, यह शिकायत विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आशु मोंगिया की ओर से मिली थी। अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता ने एक वीडियो की सामग्री का हवाला दिया है। वीडियो सबूत के तौर पर संलग्न पेन ड्राइव में है। इसमें कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को दिखाया गया है।

इस वीडियो में पन्नू ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को साल 2014 से 2022 के दौरान खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग मिली।

एलजी की ओर से लिखे गए पत्र में 2014 में अरविंद केजरीवाल और खालिस्तानी समर्थक सिखों के बीच हुई एक गुप्त बैठक का भी उल्लेख है। यह बैठक न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल्स में हुई बताई जाती है।

शिकायत में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने खालिस्तानी संगठनों से आम आदमी पार्टी को फंडिंग के बदले में देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई का वादा किया था। देवेंद्र पाल भुल्लर 1993 के दिल्ली बम विस्फोट मामले में दोषी है। उपराज्यपाल के इस फैसले पर सियासत गरमा गई है।

आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह केजरीवाल के खिलाफ एक बड़ी साजिश है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ी साजिश है। एलजी साहब भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। भाजपा दिल्ली की सभी सीटें हार रही है, इसलिए बौखलाहट में यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *