बस और कार के बीच भीषण टक्कर, सात लोगों की गई जान

0
Untitled

बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया।बस और कार की टक्कर के बाद बस खाई में गिर गई,जिससे अफरातफरी मच गई।लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस एक कार से टक्कर के बाद अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस वे से नीचे गड्ढे में उतर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 45 घायल हैं। घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की है। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में कार में सवार 4 लोग, जबकि शेष तीन बस के यात्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *