बरगंडा काली मंडा में भव्य रासलीला का आयोजन, कृष्ण भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
बरगंडा काली मंडा में भव्य रासलीला का आयोजन, कृष्ण भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
गिरिडीह। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गिरिडीह के बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा में भव्य रासलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए।
रासलीला का मंचन आजमगढ़ से पहुंची कलाकारों की टीम ने किया। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनमोहक एवं भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने रासलीला का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

