ब्राह्मण समाज का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न
ब्राह्मण समाज का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न
गिरिडीह
आज गिरीडीह के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खंडोली में ब्राह्मण नवयुवक संघ की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे जिले के कई प्रखंडों सहित गिरिडीह नगर से ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए।
कार्यक्रम को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात सभी एक दूसरे परिचय हुए, आज के कार्यक्रम में समाज को संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया गया, सभी की ओर से कई सुझाव आए , सर्वसम्मति से एक नए ब्राह्मण संगठन बनाने निर्णय लिया गया, जिसमे सर्वसम्मति से संतोष पाण्डेय को अध्यक्ष, मुकेश पाण्डेय को सचिव, कोषाध्यक्ष परिचय पांडेय, उपाध्यक्ष विकास पांडेय, रितेश पांडेय, गौरव कुमार अंशु,सौरभ सागर मिश्रा,सह सचिव शिव गौरव पांडेय, संतोष तिवारी,शुभम झा,राजू पांडेय ,दिवाकर पाठक, मीडिया प्रभारी चंदन पांडेय,सहित पूरी कमिटी का गठन किया गया। संरक्षक के रूप में यदुनंदन पाठक, दीपक उपाध्याय, नारायण पांडेय, विभाकर पांडेय, रामजी पांडेय,महेश पाठक,अवध पंडा एवं मनोज पांडेय को बनाया गया है।
आज की बैठक में कृष्णकांत मिश्र, बल्लभ भक्त,पंचानंद पांडेय,भागीरथ पांडेय,दीपक पांडेय,हेमंत पाठक,अजय तिवारी,दीपक पाठक,दिवाकर पाठक समेत सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पाण्डेय ने किया ।

