ब्राह्मण समाज द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

0
9e1abc34-3a98-41eb-9523-f8d752d31d70

ब्राह्मण समाज द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

गिरिडीह :- ब्राह्मण समाज, गिरिडीह के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अरगाघाट रोड सी एच कंपाउंड में किया गया । समारोह में पारम्परिक वाद्य यंत्री के साथ फ़ाग गीत गाकर होली के माहौल में सराबोर कर दिया गया । राधा-कृष्ण, सीता-राम एवं भोलेनाथ पर आधारित होली के गीतों से लोग नाचने और झूमने पर मजबूर हो गये । अंत में समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को बड़े आदर एवं सम्मान से गुलाल लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया । समारोह में सैंकड़ों ब्राह्मण ने भाग लिया एवं होली मिलन का आनन्द लिया । साथ ही सामाजिक विकास को लेकर कई विन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया । समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से राजेन्द पांडेय, शशिधर पाण्डेय,मुकेश पाण्डेय, रितेश पाण्डेय ,मोतीलाल उपाध्याय, विकास पाण्डेय, त्रिलोकी पाण्डेय अवध पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, विभाकर पाण्डेय,सुधीर पाण्डेय, सुरेश शक्ति ,संतोष पाण्डेय, बिरेन्द्र पाण्डेय, भूषण पाण्डेय,शैलेश पाण्डेय, संदीप पाण्डेय आदि कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed