बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था रवाना : विहिप पलामू

बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था रवाना : विहिप पलामू।

           बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए गत रात्रि टाटा _ जम्मू तवी एक्सप्रेस से 27 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू के लिए रवाना हुआ।  इस बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत समिति सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पूंछ जिला के मंडी तहसील में स्थित प्राचीन बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से शुरू होती है,   जहां एक सफेद पत्थर से बना शिवलिंग सुशोभित है। यह धाम अपने पूज्य श्वेत पाषाण स्वरुप शिवलिंग के कारण श्रद्धा का केंद्र माना जाता है।

         बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा का आयोजन मुख्य रूप से 1990 के दशक में आतंकवाद के कारण बंद पड़ी इस प्राचीन तीर्थयात्रा को पुनर्जीवित करने,  सीमावर्ती क्षेत्र के हिंदुओं का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत करने के लिए किया जाता है।   बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का मुख्य मार्ग जम्मू के भगवतु नगर बेस कैंप से सुंदरबनी,  नौशहरा, राजौरी होते हुए पूंछ जिला के मंडी तक जाता है।

         देर रात रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला मंत्री अमित तिवारी,  सह मंत्री विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार और गोपाल तिवारी के द्वारा यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र से सम्मानित कर विदा किया गया।  यात्रा पर जाने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख राजीव सिंह,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, धर्माचार्य सह प्रमुख देवराज शर्मा, चैनपुर प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, नगर मंत्री दिलीप कुमार गिरी, जिला बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप सहित सत्ताइस श्रद्धालु शामिल हैं।