बजरंग दल पलामू का त्रिशूल दीक्षा सह शोर्य सभा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न : विहिप पलामू।
बजरंग दल पलामू का त्रिशूल दीक्षा सह शोर्य सभा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न : विहिप पलामू।
आज पलामू जिला बजरंग दल का जिला स्तरीय “बजरंग त्रिशूल दीक्षा” कार्यक्रम चंद्रशेखर दुबे कॉलेज,
तूकेबेरा पेट्रोल पंप के पास, पड़वा मोड़ पर स्थित मैदान में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ॐ कार के उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और संचालन जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने किया। विषय प्रवेश कराते हुए जिला मंत्री ने बजरंग दल के स्थापना, उपलब्धियां और त्रिशूल दीक्षा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
शौर्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंग दल के झारखंड प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने गीता जयंती पखवाड़ा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता के अलावा किसी और शास्त्र की जयंती नहीं मनाई जाती, क्योंकि बाकी सभी शास्त्र किसी न किसी के द्वारा लिखा गया है। लेकिन गीता भगवान श्री कृष्ण के द्वारा
दिया गया उपदेश है। हिंदुओं को जात पात से ऊपर उठ कर उन्होंने सभी को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने
अपने उद्बोधन में राम जन्म भूमि आंदोलन, अमर नाथ यात्रा, और राम सेतु का भी विस्तार से चर्चा किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत मार्ग दर्शक मंडल के संयोजक सह अध्यक्ष+ अखिल भारतीय संत समिति झारखंड, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने अपने उद्बोधन में बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के बारे में बोलते हुए सभी हिंदुओ से एक जुट होने का अनुरोध किया।
शौर्य सभा के बाद त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम बजरंग दल के ध्वज लगाया गया। तत्पश्चात ध्वजा प्रणाम कर लगभग 500 बजरंगियों को संकल्प के साथ त्रिशूल दीक्षा दिलाया गया। त्रिशूल दीक्षा संपन्न होने के बाद बजरंग दल प्रार्थना के साथ आज का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आज के कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विश्व हिंदू परिषद प्रांत मार्ग दर्शक मंडल के संयोजक _ सह _ अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति झारखंड, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, विश्व हिंदू परिषद पलामू विभाग सह मंत्री महेंद्रनाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, जिला संगठन मंत्री संतोष यादव, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक _ सह _ बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु पांडेय, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, बलोपासना प्रमुख विकास कश्यप, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा और सभी प्रखंडों से प्रतिनिधि और गढ़वा जिला से भी विहिप कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
