बिट्टू पाठक ने नरेंद्र मोदी को लेकर कहीं बड़ी बात, जाने क्या कहा उन्होंने

0
05b6896a-f5f7-4530-83ff-523d0d2f64ca

भाजपा के विधायक को ही पसंद नही आ रहा मोदी का चेहरा : बिट्टू पाठक

कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने किया दावा, डालटनगंज विधानसभा सीट पर होगी कांग्रेस की शानदार जीत
आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में स्थानीय सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में डाल्टनगंज विधानसभा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने दीप प्रोजेक्ट करके कार्यक्रम की शुरूआत किया
संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 6 विषयों पर विस्तार पूर्वक मंथन की गई एवं सभी के समिति से से 6 विषयों पर प्रस्ताव पास की गई

1. झारखंड विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा का शुभारंभ करने के लिए लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के आगमन की तैयारी।
2. विधानसभा चुनाव में विधानसभा के बूथ मैनेजमेंट पर चर्चा।
3. झारखंड के महागठबंधन की सरकार की उपलब्धियां को और सरकारी योजनाओं के लाभों को जनता को बताने पर चर्चा।
4. केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता को बताना।
5. आगामी विधानसभा चुनाव में जीतने वाला उम्मीदवार चुनाव ही लड़ेंगे और नए लोगों को मौका मिले
6. पलामू जिला के सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक की नाकामियों पर चर्चा एवं हल्ला बोल होगा

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ़ बिट्टू पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जमीनी पकड़ पूरी तरह ढ़िली हो चूकी है.इस वास्तविकता को अब भाजपा के विधायक भी समझने लगे है,इसलिए अब खुल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर के विरोध में बोलने लगे है.भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने इसकी शुरूआत कर दी है .यह बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कही .जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि विधायक आलोक चौरसिया खुद कह रहे उन्हें बडे पोस्टर और बैनर से कोई लेना देना नही है ,जबकि यह सभी जान रहे है कि प्रचार में भाजपा माहिर है,विधायक को इस सत्य का ज्ञान हो गया है कि अब मोदी थक चूके है.मोदी के झुठ फरेब की राजनीति से जनता उब चूकी है.पोस्टर पर मोदी का तसवीर देख कर जनता नाखुश है तभी तो 10 वर्ष मलाई खाने के बाद एवं कुंभकरण नींद के बाद भाजपा विधायक आलोक चौरसिया को गरीबों याद आने लगी डाल्टनगंज विधानसभा के मतदाता अब भाजपा की कटनी और करनी जान चुकी है भाजपा अब जनता को गुमराह नहीं कर सकती है . विधायक आलोक चौरसिया कुछ भी कर ले इस बार न तो उनकी दाल गलेगी और न ही भाजपा की. डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता दोहरे चरित्र वाले पार्टी और उनके नेताओं को भली-भांति समझ चुकी है और इस बार सबक सिखाने के मूड में है। आगे पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने दावा किया है कि डालटनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत होगी.
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए विस चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा है। संदेश में उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा अब समय खत्म हो गया है प्रयोग करने का बहुत हुआ प्रयोग अब कार्यकर्ता ने ठाना है की पलामू जिला के सभी विधानसभा में कांग्रेस के विधायक होंगे किसी भी इमारत की मजबूती उसकी बुनियाद पर निर्भर करती है और ठीक उसी तरह हमारे संगठन की मजबूती भी हमारी बुनियाद यानी कि हमारे कार्यकर्ता है। इसलिए यह वक्त चुनौती देने का है। वक्त से पंजा लड़ाने का है, क्योंकि सत्य का सूरज बादलों में कुछ वक्त के लिए छुपा तो रह सकता है पर बादलों की औकात नहीं कि सूरज को हमेशा के लिए निगल जाये। हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनायें, झारखंड में होने वाले विधानसभा में मजबूती के साथ फिर से झारखंड में सरकार बनाएं।
मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव सतनारायण सिंह विजयकांत चौबे विनोद कुमार तिवारी 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी धनंजय तिवारी पूर्णिमा पांडे रामाशीष पांडे शमीम अहमद राइन गिरजा राम शंकर पांडेय जितेंद्र कमलापुरी ईश्वरी प्रसाद सिंह मिथिलेश कुमार सिंह विद्या सिंह सत्येंद्र सिंह मसूर अहमद अवध बिहारी सिंह विनोद पाठक छोटू पाठक नसीम खान सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता शन्नू खान नफीस खान रिजवान खान सच्चिदानंद मिश्र देवांश शुक्ला मुकेश सिंह अर्जुन सिंह चिंतामणि तिवारी ललित सिंह उमेश यादव मिट्ठू खान रामाशीष मेहता रविंद्र कुमार इम्तियाज अहमद महानगर अध्यक्ष राजेश चौरसिया सदर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव चैनपुर प्रखंड सुनील दुबे डाल्टनगंज विधानसभा के सैकड़ो में कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş