बिल्डर की लापरवाही ने ली किशोर की जान, आया करेंट के चपेट में, जुर्म दर्ज

0
download (2)

बिल्डर की लापरवाही ने ली किशोर की जान, आया करेंट के चपेट में, जुर्म दर्ज

 

मंगला स्थित बाबजी कॉलानी में बिल्डर की लापरवाही से 14 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की शिकायत बिजली विभाग के इंजीनियर ने बिल्डर के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया है। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

बता दें, बिजली विभाग के सहायक अभियंता कैलाश देवांगन ने बिल्डर के खिलाफ लापरवाही की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को शुभम विहार बाबजी रेसीडेंसी कालोनी मंगला में बिल्डर हासिम अली ने अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लिया है। पोल से 250 मीटर लाइन पर अवैध कनेक्शन लेकर भवन निर्माण करा रहा था। तार कई जगह से कटी हुई थी। जमीन से केवल पांच फीट ऊपर लटक रहा था। कॉलोनी में रहने वाला वंशराज पांडेय जिसकी उम्र 14 वर्ष की थी। वह बिजली की तार की चपेट में आकर झुलस गया। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। साथ ही घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौंके की जांच कर बिल्डर हासिम अली के खिलाफ थाने में शिकायत की है। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *