बिहार चुनाव से पहले SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: चुनाव आयोग को मिली राहत, रोक लगाने से इनकार
बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) मामले पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने SIR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और चुनाव आयोग को तीन दस्तावेजों आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड स्वीकार करने का सुझाव दिया है. कोर्ट ने कहा कि याचिकाओं में लोकतंत्र से जुड़ा अहम सवाल उठाया गया है, जो मतदान के अधिकार से जुड़ा है, कोर्ट ने कहा, “याचिकाकर्ता चुनाव आयोग के 24 जून के आदेश को चुनौती दे रहे हैं। इसे संविधान और कानून के प्रावधानों के खिलाफ बता रहे हैं.” सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “याचिकाकर्ता ने रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स, 1960 का भी हवाला दिया है. चुनाव आयोग के वकील ने कहा कि 2003 में भी इंटेंसिव रिवीजन हुआ था। अब भी सही तरीके से इसे चलाया जा रहा है याचिकाकर्ता कहते हैं कि विधानसभा चुनाव नवंबर में है,अधिसूचना उससे पहले जारी होगी। हमारा मानना है कि इस पर विस्तृत सुनवाई की जरूरत है हम SIR पर रोक नहीं लगा रहे हैं।

