भ्रष्ट लुटेरे अंचल अधिकारी की अवैध संपत्ति जप्त करे सरकार :- मुमताज अली

बोकारो:- हक और इंसाफ की बात करना गर जुल्म है तो फिर इस जुल्म के खिलाफ मेरी जंग जारी रहेगी। गांधी अम्बेडकर और लोहिया ने हमे जम्हूरित में मजबूर मजलूम की आवाज बुलंद करने की तालीम दिया है। ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली ने राज्य के भूमि सुधार राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक वीरुआ से मुलाकात में कहा। मुमताज अली ने कहा कि राज्य के भूमि सुधार राजस्व एवं परिवहन मंत्री मेरे अजीज दोस्त दिपक वीरुआ से कई मुद्दों पे हमने बाते किया राज्य के अंचल अधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों के संबंध में काफी तफसील से बात किया। मंत्री दिपक वीरूआ को मुमताज अली ने बताया के राज्य में किस तरह से कई अंचल अधिकारी C O एवं एल आर डी सी L R D C अपनी मनमानी से आम नागरिक को परेशान किया करते है। भूमि माफियाओं का दस्तावेज सही हो या गलत हो उसके काम अंचल कार्यालय में एक क्षण में निपटारा कर दिया जाता है ।मगर आम नागरिक सालों साल वर्षों तक अंचल कार्यालय का दौर लगाते थक जाते है। मुमताज अली ने कहा कि आम इंसानों के दर्द को गरीबों कमज़ोरो के दर्द को अधिकारी सुनना भी पसंद नहीं करते है ।वो सिर्फ चांदी के जूते की बात सुनते है ये परम्परा खत्म होनी चाहिए। क्यूं कि राज्य स्थापना बड़ी मुश्किल से इन्हीं ग़रीबो कमजोमरो के सहारे लंबी लड़ाई के सहारे हुई है गर इन्हीं के साथ न्याय नहीं हुआ ।इन्हें इनका हक नहीं मिला तो यह राज्य और राज्य की सरकार के लिए शर्मनाक हालात पैदा करेगा। मुमताज अली ने कई अंचल अधिकारियों और जिला उप समाहर्ता के द्वारा किए जा रहे अवैध धन अर्जन के संबंध में बताया तथा मुमताज अली ने कहा कि इन C O और L R D C को की अवैध संपत्ति की जांच कराया जाए और इनके अवैध संपति जप्त किया जाए ।मुमताज अली ने कहा कि इस तरह के रिश्वतखोर लुटेरे अधिकारियों की जगह जेल होनी चाहिए कुर्सी नहीं मंत्री दीपक विरुआ ने मुमताज अली की सारी बातें गंभीरता से सुना। और इस दिशा में कार्य करने कार्यवाई करने तथा अधिकारियों के कार्य शैली में बदलाव लाने की बात कहा । मंत्री से मिलने वाले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान , जे एम एम नेता लुकमान अंसारी, अख्तर अंसारी, नवीन आनंद ,कामेश्वर यादव ,पवन तिवारी, राजेश सिंह इत्यादि शामिल थे ।