भंडरिया में धान खरीद केंद्र न होने से किसान बेहाल, FPO में केंद्र खोलने की मांग
गढ़वा:–भंडरिया प्रखंड के किसानों ने गढवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी उपायुक्त गढ़वा व भाजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी के नाम हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में संचालित भंडरिया प्रखंड स्तरीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड(FPO)मे धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग की है।किसानों के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार भंडरिया प्रखंड मुख्यालय मे धान अधिप्राप्ति केन्द्र नहीं खुलने के कारण किसान अपना धान समर्थन मुल्य पर नहीं बेच पा रहे हैं तथा बिचौलियों के हाथों औने पौने दामों पर अपना धान बेचने को विवश है।
पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी-ने कहा कि किसानों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है भंडरिया प्रखंड मुख्यालय मे धान अधिप्राप्ति केन्द्र नहीं खुलने के कारण किसान अपना धान के उचित दाम पर नहीं बेच पा रहे हैं जिससे उनके समक्ष तंगहाली की स्थिति उत्पन्न हो गई है।किसान कर्ज लेकर किसी तरह से खेती बारी करते है।भंडरिया प्रखंड के करचाली पंचायत के करचाली पैक्स मे एक मात्र धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोला गया है लेकिन उक्त केंद्र में आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा केन्द्र पर किसानों की अत्यधिक भीडभाड होने के कारण किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं तथा स्थानीय किसानों को कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड रहा है।भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में संचालित भंडरिया प्रखंड स्तरीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड(FPO)मे समय रहते धान अधिप्राप्ति केन्द्र खुल जाता तो किसान अपना धान समर्थन मुल्य पर अपनी धान बेच अपनी आय दुगनी कर सकते थे।

