भंडरिया में आसपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘गांव की चौपाल’ में उठे मंडल डैम और जमीन विवाद के मुद्दे
भंडरिया में आजाद समाज पार्टी का ‘गांव की चौपाल’ सम्मेलन, सैकड़ों लोग हुए शामिल
मंडल डैम, हाथियों के आतंक, जमीन विवाद और पंचायत चुनाव में राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठा
भंडरिया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के ‘गांव की चौपाल–चलो गांव की ओर’ अभियान के तहत भंडरिया प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष नीलम कुजूर की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दिकी रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सह मेदिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह चेरो, प्रदेश संगठन महासचिव नागमणि रजक, प्रदेश महासचिव त्रिपुरारी सिंह चेरो सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
नागमणि रजक ने अभियान के उद्देश्यों एवं पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संगठन मजबूत करने की अपील की। वहीं अजय सिंह चेरो ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किए गए संघर्ष में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारों के लिए जनता को संगठित होकर संघर्ष करना होगा और सत्ता में भागीदारी के लिए राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दिकी ने मंडल डैम के अधूरे निर्माण और डूब क्षेत्र में आने वाले करीब 14–15 गांवों के हजारों लोगों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार एवं प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने जंगली हाथियों के हमले से होने वाली मौतों, वन विभाग की कथित लापरवाही तथा जमीन मामलों में भूमाफियाओं और अंचल अधिकारियों की कथित मिलीभगत का भी मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को जागरूक और संगठित होना होगा। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने योग्य एवं संघर्षशील लोगों को नेतृत्व का अवसर देने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चंदू राम, आसपा जिला उपाध्यक्ष सुहैल अंसारी, दिलीप कुमार रवि, नीलकांत समद, सुशीला केरकेट्टा, केश्वर केरकेट्टा, चंपा तिग्गा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के बाद विजय राम, राजू राम, छोटू राम, बुद्धदेव राम, रामसेवक राम, रामसागर राम, अरविंद राम, राजेंद्र राम, लक्ष्मण राम, सुरेंद्र राम, बंगाली राम, बिमल राम, जितेंद्र राम एवं दिलीप राम सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

