भारतीय छात्रों के लिए कनाडा से आई बुरी खबर, अब नहीं मिलेगा यह परमिट
कनाडा ने भारतीय छात्रों को बड़ा झटका दिया है. वहां की ट्रूडो सरकार ने वीजा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. जो 21 जून से लागू भी हो गए. नए नियमों को मुताबिक, 21 जून 2024 के बाद से विदेशी नागरिक पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे. अब यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है. मतलब कनाडा में एंट्री के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) अब कारगर नहीं होगा. सरकार ने इसको लेकर निर्देश भी जारी कर दिया हैं. कनाडा सरकार ने कहा, विदेशी नागरिक अब बॉर्डर पर पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा.इसे सैकड़ों भारतीय छात्रों पर काफी असर पड़ने वाला है.
