भाकपा ने दलितों के साथ चैनपुर प्रखंड के हरभोंगा में मनाया हूल दिवस

भाकपा ने दलितों के साथ चैनपुर प्रखंड के हरभोंगा में मनाया हूल दिवस!

जल जंगल जमीन एवं अपने हक अधिकार के लिए पुनः उलगुलान की है आवश्यकता–रूचिर तिवारी

आज हूल दिवस के अवसर पर चैनपुर प्रखंड के ग्राम- हरभोंगा टोला-अकड़ाही में सभा का आयोजन किया गया सर्वप्रथम शहिदों के याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर पहली क्रांति 1855 में झारखंड के संथाल में हुआ था अमर शहीद सिंधु कानदो चांद भैरव फूलों झारो ने अपने जज्बा के बदौलत हजारों ग्रामीणों को इकट्ठा कर जल जंगल जमीन एवं अपने हक अधिकार की रक्षा के लिए तीर धनुष उठाया और अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए जरूरत है जिसके चलते झारखंड के अंदर सीएनटी लागू हुआ महाजनी प्रथा खत्म हुआ और शुदखोरी पर भी लगाम लगा जरूरत है आज के नौजवानों, माताओ -बहनों को उनसे सीख लेने की। श्री तिवारी ने कहा कि यही हाल ग्राम- हरभोंगा,टोला -अकराही का है जहां दलितो के खतीयानी भूमि से उनके घर बारी एवं जमीन से बेदखल करने के लिए भू- माफिया लोग लगे हुए हैं और चैनपुर प्रशासन भी उन्हीं की मदद कर रही है आज जरूरत है पुनः अपने हक एवं अधिकार के लिए उलगुलान करने की। मौके पर सभी लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत में जान देंगे लेकिन जमीन नहीं छोड़ेंगे। मौके पर जमालुद्दीन ने कहा कि दलितों के हक एवं अधिकार हल किसी भी कीमत पर होने नहीं देंगे। सभा में अजय भूइंया, त्रिवेणी भूइंया, महेन्द्र भूइंया, कुलदीप भूइंया,परिखा भूइंया,धरमू भूइंया,ललिता दैवी, बसन्ती देवी कलावती देवी,गुडी देवी, मिना देवी,जीरवा देवी,बबिया दवी सहित कई लोग उपस्थित थे।