भाजपा पलामू मेदिनीनगर द्वारा शहर में निकाला गया मसाल जुलूस

0
cb8c860c-375e-4e05-8ef2-95c48109085d

भाजपा पलामू मेदिनीनगर द्वारा शहर में निकाला गया मसाल जुलूस। मेदिनीनगर। युवा विरोधी झारखंड की हेमंत सरकार के विरोध में आगामी 23 अगस्त को रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली की पूर्व संध्या पर आज भाजपा पलामू इकाई अध्यक्ष अमित तिवारी की अगुवाई में शहर में मसाल जुलूस निकाला गया। श्री तिवारी ने कहा कि विगत 5 साल में झारखंड की जनता को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगने का काम किया। राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार लूट खसोट ट्रांसफर पोस्टिंग के अलावा हेमंत सरकार ने विकास के लिए विशेष कुछ नहीं किया। राज्य में न आदिवासी सुरक्षित हैं न महिलाएं कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली जा रही है। न युवाओं को रोजगार मिला न ही भत्ता मिला युवा आक्रोश में है आने वाले चुनाव में हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इसी आक्रोश को प्रदर्शन करने के लिए आगामी 23 अगस्त को रांची मोराबादी मैदान युवाओं की रैली होगी इसलिए लोगों से आह्वान करते हैं कि रांची चले रांची चले और इस लुटेरी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में हमारा समर्थन करें। मसाज जुलूस कार्यक्रम में मेयर अरुण शंकर परशुराम ओझा अविनाश वर्मा प्रभात भुईया सरवन गुप्ता अजय तिवारी शिवकुमार मिश्र नरेंद्र पांडे दुर्गा जौहरी उदय शुक्ला प्रदीप सिंहा विजय ठाकुर ज्योति पांडे आशीष भारद्वाज राजहंस अग्रवाल अभिमन्यु तिवारी विपुल गुप्ता रोहित शर्मा छोटू सिंहा रीना किशोर अनीश मनी अनिल कुमार अजय सिंह ओमप्रकाश पप्पू सुरेंद्र विश्वकर्मा शुभम चंद्र रंजीत मिंटो अनिल सोनी विवेक चौधरी संदीप दास शशि भूषण मिश्र रंजीत चंद्रवंशी ओमप्रकाश दुबे गुड्डू वर्मा दीपक सिंह अजय सिंह जितेंद्र तिवारी धर्मेंद्र उपाध्याय संजय केसरी वीरेंद्र मेहता राहुल अग्रवाल मनोज विश्वकर्मा अभय सिंह मनदीप प्रजापति सुरेंद्र विश्वकर्मा छोटू सिंह अमिताभ मिश्रा साहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *