भाजपा नेता ने पहल किया भलपहरी डैम के निर्माण

0
53c87bf8-adf0-4bc9-aa99-1668cbefe1c1

भाजपा नेता ने पहल किया भलपहरी डैम के निर्माण

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह::- गिरिडीह के सांसद को लिखा पत्र गिरिडीह प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने चिर परिचित भलपहरी डैम के निर्माण के लिए पहल शुरू किया है। उन्होंने इसके लिए गिरिडीह के सांसद को एक पत्र लिखा है।
अपने पत्र में श्रीकांत ने लिखा है कि करीब 50 वर्ष पूर्व खंडोली में एक डैम का निर्माण किया गया था। जिससे गिरिडीह के शहर के नागरिकों के लिए पेयजल की आपूर्ति होती है। यह डैम जब बना था तो उस वक्त गिरिडीह शहर की आबादी करीब 25000 के आसपास थी। आज यह आबादी लगभग दो लाख के आसपास है। गांव से शहर की ओर बढ़ते आबादी की परविति के कारण आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी। उन्होंने आगे लिखा कि करीब 20 वर्ष पहले डीवीसी ने गिरिडीह धनबाद रोड में ताराटांड़ के समीप भलपहरी नामक स्थान पर एक डैम के लिए प्रस्तावित स्थल का सर्वे किया था ।और उसके निर्माण की प्रक्रिया काफी आगे बढ़ी थी किंतु कई कारणों से या मामला ठंडा बस्ती में चला गया। जबकि इस डैम के निर्माण हो जाने से गिरिडीह जिले में इसका बहुउद्देशीय उपयोग हो सकता है। इससे गिरिडीह शहर और आसपास के इलाकों में पेयजल की आपूर्ति होगी सैकड़ो गांव को सिंचाई की भी सुविधा मिल सकती है ।साथ ही साथ गलत तरीके से हो गर्भ जलो का दोहन से लगातार जलस्तर नीचे जा रहा है ।जिस कारण इस इलाके में पेयजल का संकट भी एक बड़ी समस्या है। इस तरह के एक बड़े डैम के निर्माण हो जाने से इस पूरे क्षेत्र में जलस्तर नीचे जाने से रूकेगा। साथ ही साथ ऐसे डैम में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगी ।और आने वाले दिनों में इससे बिजली का भी निर्माण हो सकता है ।संसद को लिखे पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि आप अपने स्तर से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और डीवीसी को पत्र लिखकर इस दिशा में पहल करें ताकि इस डैम का निर्माण शुरू कराया जा सके। श्रीकांत ने बताया कि गिरिडीह के सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में सक्रिय प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed