भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा में आजादी के महानायक सुभाष चन्द्र बोस के जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस आजादी के महानायक थे। देश को गुलामी के जंजीरों से आजाद कराने के लिए सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज का गठन किया। एवं तुम मुझे खून दो… मै तुम्हे आजादी दूंगा के नारों के साथ देश के युवाओं को इकट्ठा किया। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे वे देश को आजाद कराने के लिए युवाओं से एकत्रित होने का आह्वान किया उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी से मुक्त कराने में लगाया। अंग्रेजो ने भारत के आंदोलन को दबाने के लिए सुभाष चन्द्र बोस को नजरबंद कर दिया। फिर भी सुभाष चन्द्र बोस अंग्रेजो के दमनकारी नीतियों से घबराकर पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के महानायक सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए 23 जनवरी 2021 को पराक्रम दिवस मनाने का घोषणा किया। उसी समय से सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी भाजपा एस टी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सकल कोरवा संजय तिवारी बंधु राम रिंकू तिवारी अशोक विश्वकर्मा उज्जवल पाण्डेय गुड्डू तिवारी लव ठाकुर श्याम पासवान अम्बिका राम मुकेश तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
