भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भोगनाडीह में आदिवासी लोगों पर प्रशासन ने हेमंत सरकार के ईसारे पर जमकर लाठियां बरसाई आंसू गैस के गोले बरसाए गए। इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार गरीब आदिवासी लोगों को कुचलने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में झारखंड की जनता ऐसे निकम्मी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। हेमंत सरकार पार्ट टु बनने के बाद तानाशाह हो चुकी है। प्रशासन के दम पर जनता की आवाज को दबाने में हेमंत सरकार लगी हुई है। सत्ता के अहंकार में चूर हो चुके हेमंत सरकार को आदिवासी समाज उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हो चुका है। भोगनाडीह सिद्धों कान्हो आंदोलन के प्रमुख स्थान है। हुल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को बाधित करने के उद्देश्य से हेमंत सरकार ने प्रशासनिक डंडे के दम पर आंदोलन को कुचलने का काम किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता बिनय चौबे अरविंद तुफानी उदय कुशवाहा ब्रजेश उपाध्याय टिंकू गुप्ता संजीव तिवारी सुरेन्द्र राम चंचल कुमार अनवर शाह संजय ठाकुर कैलाश कश्यप अनशाद बाबु मिथलेश तिवारी खुर्शीद आलम सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
