भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भावपूर्ण आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज को समर्पित रहा है वे एक अच्छा शासक भी रही थी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने बिना युद्ध के प्रशासनिक क्षमता न्याय व्यवस्था और परोपकारी भावना से ओत-प्रोत हो कर शासन चलाया। वे मंदिरों घाटो कुओं और तालाब का निर्माण करवाया। जो बाद में तिर्थ स्थलों के रुप में जाने गए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा पार्टी है जो वैसे सभी लोगों का सम्मान करता है जो देश में अच्छा काम किया है। अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था और मृत्यु 13 अगस्त 1795 को हुआ। अहिल्याबाई होलकर का विवाह खंडेराव होलकर से हुआ था
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक सभ्य सोच रखने वाली थी।
कार्यक्रम को भाजपा नेता विनय चौबे रघुराज पाण्डेय राजीव रंजन तिवारी मनीष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद धनंजय गौड़ भाजपा नेता रामलला दुबे नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप रितेश दुबे पवन कुमार एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम सरोज सिंह पार्वती सिंह अलख निरंजन शुभम गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।