भाजपा हार के डर से ईडी से करवा रही छापेमारी

0
88a920ef-dc27-4535-9418-160d754a5117

भाजपा हार के डर से ईडी से करवा रही छापेमारी
पलामू प्रमंडल से साफ हो जाएगी भाजपा – धीरज

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज कुमार दुबे ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया। श्री दुबे ने बताया कि भाजपा को पलामू प्रमंडल के पांच सीटों पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रभाव से हार का अंदेशा है तथा कोल्हान के चाईबासा में भी मंत्री मिथिलेश की मजबूत पकड़ है। गढ़वा में हुए विकास कार्यों की चर्चा पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा सीटों पर हो रही है। यहां के विकास कार्यो को देखकर पलामू के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जनता अपने विधायक से सवाल पूछना शुरू कर दिए है। यहां तक की क्षेत्र के पिछड़ापन और बदहाली के लिए दशकों से क्षेत्र में काबिज अपने विधायक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। विकास कार्यों के अलावे मंत्री मिथिलेश ठाकुर पलामू प्रमंडल के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं जिससे गठबंधन की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। भाजपा के अंदरूनी सर्वे में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यशैली से भाजपा को पांच विधानसभा सीटों पर नुकसान होता हुआ दिख रहा है। विगत 6 महीने से मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भाजपा में शामिल होने का दबाव दिया जा रहा था परंतु साफ मना करने के बाद डराने की नीयत से भाजपा अपने तोता से छापेमारी करवा रही है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह जानकारी नहीं है कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शिष्य हैं, वह दबाव और भय से भाजपा जैसी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली और झूठ-फरेब परोसने वाली पार्टी में कभी शामिल नहीं होने वाले।

परिवर्तन निदेशालय जितना मर्जी उतना छापा मार ले परंतु उसको गढ़वा की जनता की समस्याओं का आवेदन एवं गढ़वा की विकास गाथा का ग्रंथ के अलावा कुछ भी नहीं मिलने वाला। चुनाव को देखते हुए भाजपा राजनीतिक हथियार के रूप में प्रवर्तन निदेशालय का गलत इस्तेमाल कर रही है परंतु इससे मंत्री मिथिलेश डरने वाले नहीं है। झामुमों का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के गलत नीति और खोटी नियत को लोगों को बताने का काम करेंगे। भाजपा के इन ओछी हरकतों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है तथा गढ़वा की जनता भी इसे राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित करवाई मान रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका भरपूर जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *