बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। 17 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आजाद क्रांति करी दल हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में शामिल हुए। शडर वध केंद्रीय असेंबली में भगत सिंह द्वारा बम फेंकना वायसराय को ट्रेन से उड़ने की चेष्टा की साथ काकोरी कांड में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों के साथ संघर्ष करते हुए वीरगति के प्राप्त हुए चंद्रशेखर आजाद आजादी की लड़ाई में प्रथम पंक्ति के नेता थे उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई चंद्रशेखर आजाद के नाम सुनते हैं अंग्रेज कहां जाते थे मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद युवाओं के परिणाम स्रोत हैं उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। शिवनारायण साहू ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था। वह भारत के महान सपूत थे। इस अवसर पुरण उरांव विनय कुमार कृष्णा राम जयपाल मोची संजय मिस्त्री संतोष विश्वकर्मा सतीश दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।