बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में शहीद दिवस मनाई गई
बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में शहीद दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। संचालन संजय कुमार ने किया। सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह के तस्वीर पर फूलमाला चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि शहीद भगत सिंह महान क्रांतिकारी एवं देशभक्त थे। वे बचपन से ही क्रांतिकारी थे। बचपन से ही देश भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वे आज़ादी के दीवाने थे। आजादी की लड़ाई में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।ये प्रथम पंक्ति के नेता थे। उनके क्रांतिकारी होने की वजह से ही हमारा राष्ट्र स्वतंत्रा की परचम लहरा रहा है।मोर्चा अध्यक्ष ने युवाओं को भगत सिंह के पदचिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लेने की जरूर है।तभी हम राष्ट्र प्रेम के प्रति बड़ा उदाहरण बन सकेंगे। इस अवसर पर मनीष पासवान कुणाल कुमार राहुल कुमार गौतम कुमार शशि कुमार कृष्णा राम जयपाल मोची संजीत कुमार संजय मिस्त्री अभिषेक कुमार यशवंत कुमार उत्तम कुमार प्रदीप राम सहित कई लोग उपस्थित थे।
