बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई

0
dde48cc8-b906-40b6-9bca-79b8b99f20b6

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में भगवान बुद्ध की जयंती मनाए गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की।संचालन संजय कुमार ने किया। सर्वप्रथम भगवान बुद्ध के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि भगवान बुद्ध देश के प्रथम ऐसे क्रांतिकारी व दर्शनिक हुये जिन्होंने हिंसा का प्रतिकार किया।और भरतीय संस्कृति व राजनीति अहिंसा एवम सत्य को प्रतिपादित किया। भगवान बुद्ध ने हरवर्ग व उम्र के लोगो को सदाचार जीवन जीने की कला सिखाई ।आज देश राज्य व समाज में हिंसा ,युद्ध ,आतंकवाद व तनावपूर्ण माहौल से ग्रसित है।ऐसी परिस्थिति में भगवान बुद्ध का अध्यात्म एवं दर्शन अत्यधिक प्रासंगिक है मोर्चा अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील किया की भगवान बुद्ध के बताएं मार्ग पर चलकर ही हिंसा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है शिवनारायण साह ने कहा कि भगवान बुद्ध अहिंसा के पुजारी थे। उनके आदर्श पर अपनाने की अपील की। इस अवसर पर जयपाल मोची ,सुधीर कुमार, अरु न कुमार पासवान,यशवंत कुमार, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय चौरसिया,उमेश पासवान ,राजू राम, कृष्णा राम, प्रेम कुमार, उपेंद्र तिवारी ,सन्तोष विश्वरकर्मा ,सतीश दुबे, अशोक ठाकुर ,सूरज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *