बेंगाबाद में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, SIR और संगठन सृजन अभियान पर हुई चर्चा
आज बेंगाबाद प्रखंड के चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई इसमें मुख्य रूप से एस आई आर संगठन सृजन और हर पंचायत में चल रहे चौपाल कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणि शंकर मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए मणिशंकर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं इसके लिए हमारे कार्यकर्ता लगातार कई महीनो से बूथों पर सक्रिय है और जनता से संपर्क बनाकर लगातार काम कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कृत संकल्प है और पूरी तरह अपनी पूरी ताकत के साथ जनता के लिए खड़ी है बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि जिस तरह से आज भारतीय जनता पार्टी हर तरह के हथकंडे अपना कर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है हमारे संविधान की मूल भावना को समाप्त करना चाहती है हमारे संवैधानिक संगठनों को लगातार कुचलने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है हम कांग्रेस के लोग इसके खिलाफ लगातार लड़ने का काम कर रहे हैं और जिस तरह से हमने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी हम लगातार भाजपा के कुकृत्यों के खिलाफ बहुत मजबूती से लड़ने का काम कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य कभी भी सत्ता नहीं रहा है कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य यह है कि देश संविधान से चले तरीके से चले और जनता के अधिकारो की रक्षा हो यही रहा है और हम आगे भी इसकी लड़ाई लड़ते रहेंगे बैठक में मुख्य रूप से बेंगाबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री गिरिडीह सदर प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम जिला सचिव पप्पू पांडे उमेश तिवारी वीरेंद्र सिंह कायमुल अंसारी कासिम अंसारी मोहम्मद बिनसर अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

