जीएन कॉन्वेंट स्कूल में जनजातीय संस्कृति की दिखी झलक, गीत-नृत्य और क्विज से सजे कार्यक्रम

झारखंड स्थापना पखवाड़ा समापन दिवस पर जीएन कान्वेंट स्कूल में जनजातीय संस्कृति की दिखी मनमोहक छटा। जनजातीय गीत -नृत्य और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने झारखंड की गौरवशाली संस्कृति का प्रदर्शन। झारखंड की जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है; इसे जानना, संजोना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में झारखंड स्थापना पखवाड़ा के समापन दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक व शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जनजातीय गीत,पारंपरिक नृत्य एवं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किए किया। कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आकर्षक परिस्थितियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जनजातीय गीतों की मधुर धुन और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने झारखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और जनजातीय जीवन की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने झारखंड के इतिहास, महापुरुषों,प्राकृतिक संपदा एवं सांस्कृतिक पहचान से संबंधित अपने ज्ञान का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की स्थापना केवल एक राज्य के गठन का प्रतीक नहीं बल्कि यहां के जनजातीय समाज के संघर्ष,स्वाभिमान,बलिदान और सांस्कृतिक अस्मिता की गौरव गाथा है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानियों और जननायकों के योगदान को संस्मरण करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आवाहन किया। निदेशक ने यह भी कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ना भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना,आत्मविश्वास, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को झारखंड की गौरवशाली विरासत पर गर्व करने तथा राज्य के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को झारखंड की सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया और विद्यार्थियों में अपनी मिट्टी,भाषा एवं परंपरा के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य वसंत ठाकुर,शिक्षक कृष्ण कुमार, वीरेंद्र शाह, नीरा शर्मा,दिनेश कुमार,मुकेश भारती,नीलम कुमारी, सरिता दुबे, सुनीता कुमारी,चंदा कुमारी,वर्षा कुमारी,शिवानी कुमारी, हीरामन मेहता,साधना कुमारी, अनुभा कुमारी, पूजा प्रकाश, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही। मंच का संचालन दिनेश कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीरा शर्मा द्वारा किया गया।