. बेनीपट्टी में श्री श्री 108 श्री बोल बम गणेश पूजा समिति द्वारा 19वां भव्य गणेशोत्सव सम्पन्न
बेनीपट्टी मुख्यालय के इंदिरा चौक पर श्री श्री 108 श्री बोल बम गणेश पूजा समिति द्वारा 19वां 10 दिवसीय गणेशोत्सव में किया गया भव्य भंडारे का आयोजन।कई गांव के बच्चे, महिलाएं ,युवा, बूढ़े बुजुर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गणेश पूजनोत्सव पर स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया।सभी श्रद्धालु गणपति भगवान की भव्य मूर्तियों का तारीफ कर रहे हैं व गणपति बप्पा मोरया की गूंज पूरी बेनीपट्टी में रही।पूजा पंडाल व भगवान की मूर्तियों का सभी भक्तजन दर्शन कर भरपूर तारीफ कर रहे हैं व फोटो व सेल्फी ले रहे हैं।
इधर पूजा आयोजन को भव्यता के साथ सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष नीलाम्बर साह, सचिव संतोष साह,, कोषाध्यक्ष मुकेश मेहता, मोहन गिरी, लाल साह, विजय साह, भगवान नायक, ललन साह, दीपक महथा, लक्ष्मण आर्ट, कन्हैया झा, चन्द्रशेखर महथा, सुमन नायक, सुनील पंजियार सहित 40 सदस्यीय समिति जोर शोर से लगी हुई है।
आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने बताया कि कि श्री श्री 108 श्री बोल बम गणेश पूजा समिति लगातार 19वें वर्ष में गणेश पूजनोत्सव को भव्यता के साथ मना रहे है। प्रतिदिन गणेश पूजनोत्सव महायज्ञ सह पार्थिवशिव पूजन एवं रुद्राभिषेक हुआ, दस दिवसीय पूजनोत्सव में भव्य बधाई महोत्सव भी मनाया जा गया। जिसके बाद गणेश पूजनोत्सव एवं महायज्ञ, सुन्दर कांड शनिवार को गणेश पूजनोत्सव महायज्ञ सह अग्नि स्थापन पूर्ण वैदिक परंपरानुसार हवन, ब्राह्मण कुमारी बटुक, संत सन्यासी एवं समस्त भक्तगण के बीच प्रसाद वितरण हुआ। वहीं 5 सितम्बर शुक्रवार को श्री सत्यनारायण भगवान का पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा साथ मूर्ति विसर्जन हुआ.

