बच्चा चोर गैंग पर CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई

0
Untitled

भारत की राजधानी दिल्ली में बच्चा चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। इसी के मद्देनजर आज केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने एक बार फिर ताबड़तोड़ रेड की। CBI की टीम को मौके से अब तक कुल 7 से 8 नवजात बच्चे मिले, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है।

यही नहीं मौके से टीम ने कुछ लोगों को भी पकड़ा है। CBI राजधानी में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह को दबोच ने के लिए कल से ही सक्रिय है।

CBI को ये भी पता चला कि ये गिरोह अस्पताल से ही नवजात बच्चों को चुराकर फरार हो जाता था। दरअसल, छापेमारी की शुरुआत शुक्रवार की शाम करीब 06:00 बजे से केशवपुरम क्षेत्र से की गई, जो आज भी जारी है। इसी बीच सूत्रों का कहना है कि सात आठ बच्चों को बरामद भी किया गया। इनमें 2 से 3 बच्चे कुछ दिन पहले ही जन्मे हैं। इस प्रकरण में CBI ने 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में CBI को पुख्ता इनपुट मिला था, जिसके आधार पर CBI ने नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम थाना क्षेत्र में छापेमारी शुरू कर दी। रेड के दौरान यहां एक घर से CBI को दो नवजात शिशु मिले हैं। इस घर के अलावा भी दूसरी जगहों से बच्चे बरामद किए गए। बच्चों की खरीद फरोख्त और तस्करी का ये मामला केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर और इससे बाहर से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

मामले में सूत्रों का कहना है कि रेड पूरी होने के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर बच्चों की तस्करी के तार केवल भारत में ही हैं या फिर विदेशों से भी जुड़े हुए हैं। संदेह तो ये भी है कि तस्करी के इस मामले को बकायदा कोई रैकेट चला रहा था, जिसमें कुछ हॉस्पिटल और उनके कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *