बारी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा का भव्य शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने लिया विभिन्न योजनाओं का लाभ

बारी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा का भव्य शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने लिया विभिन्न योजनाओं का लाभ

सतबरवा प्रखंड के बारी पंचायत में शुक्रवार को झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, एपीओ अनुप्रिया कुमारी, जिला पार्षद सुधा कुमारी, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, सीओई अनीश कुमार सिंह, मुखिया निरतमा कुमारी, बीपीओ आरजू तमन्ना एवं पंचायत सचिव राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया निरंजना कुमारी ने की, जबकि संचालन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने किया।

पहले दिन ही उमड़ी भारी भीड़, कई कार्य हुए पूरे
बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने बताया कि राज्य स्तरीय स्टॉल पर जमीन से जुड़े दाखिल-खारिज के ऑनलाइन आवेदन, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। पहले दिन ही 5 लोगों का दाखिल-खारिज ऑनलाइन पूरा कर दिया गया, जबकि अन्य आवेदनों पर काम जारी है।

इसके अलावा 5 गरीब, असहाय, विधवा एवं वृद्धजन पेंशन के आवेदन ऑनलाइन कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंप दिया गया। शाम 4 बजे तक 35 किसानों का KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) मवेशी ऋण के लिए आवेदन संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में राजस्व उप निरीक्षक विकास मिश्र, आशीष कुमार शर्मा, प्रवीर उरांव, अरविंद हरिजन प्रजापति, जितेंद्र कुमार, बीपीआरओ विशाल कुमार, डॉ. तौफीक, बीटीएम करण सिंह यादव, नोडल पदाधिकारी प्रेमचंद गुप्ता, अन्नान अशरफ, दीपक कुमार, गौतम कुमार, बीटीएम रवण सिंह यादव, मोहन ठाकुर, बीडीसी जुवेर खान, रूबी कुमारी, सुदशागर सिंह सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बीडीओ श्री तिर्की ने कहा कि आगामी दिनों में भी सभी पंचायतों में इसी तरह शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा।