बांग्लादेशी एक्ट्रेस रोकेया प्राची पर हमला, बोलीं- ‘हिंदुओं के लिए 1971 से बुरे दिन

0
Untitled

बांग्लादेश के कट्टरपंथी हर उस शख्स को निशाना बना रहे हैं, जो शेख हसीना और उनके परिवार के समर्थन में हैं. इस्लामी शासन की चाह रखने वाले लोग बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को भी नहीं छोड़ रहे हैं. लोकप्रिय बांग्लादेशी अभिनेत्री रोकेया प्राची पर 15 अगस्त को हिंसक भीड़ ने उस समय हमला किया, जब वह देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए 32 बंगबंधु रोड जा रही थीं

भारत के एक निजी चैनल से हुई बातचीत में प्राची ने बताया कि बांग्लादेश की मौजूदा हालत 1971 से भी बुरी हो गई है. देश में हिंदुओं को मारा जा रहा है. प्राची ने कहा कि हमले के दौरान गुस्साई भीड़ ने पोस्टर फाड़ दिए और उन्हें जान से मारने की बात कही. प्राची ने बताया, ‘वे सभी बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के समर्थक और कार्यकर्ता थे. वे मुझे मारना चाहते थे. मुझे पीटने और बाहर फेंकने के बाद उन्होंने नाचना शुरू कर दिया. कपड़े फाड़ दिए गए, महिलाओं को शारीरिक रूप से परेशान किया गया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *