अवैध उत्खनन के आरोप में उंटारी सीओ ने जब्त किया अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर

गाड़ी व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान

उंटारी रोड : (पलामू)
एनजीटी के रोक के वावजूद जिले के उंटारी थाना क्षेत्र में बालू का अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है। जिससे बालू माफिया शाम होते ही सुबह तक धड़ल्ले से बालू का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मिल रही शिकायत के बाद उंटारी सीओ बासुदेव राय ने सोमवार की देर रात अवैध उत्खनन कर ले जा रहे एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है। सीओ के आवेदन के आधार पर उंटारी पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक व अवैध बालू लदा जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। थानाप्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि सीओ के आवेदन के आधार पर मालिक व जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। सीओ श्री राय ने यह भी बताया कि एनजीटी के रोक के बाद भी बालू माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि अवैध रूप से उत्खनन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा।