अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर भाजपा संस्थापक पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्यतिथि मनाया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें.. भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद.. भारत माता की जय.. वंदे मातरम्.. आदि अनेकों नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ थे। वे दुरदर्शी सोच रखने वाले राजनेता थे। देश विदेश में अपना अमिट निशानी छोड़कर जाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी सदैव इतिहास के पन्नों में अमर रहेंगे। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दे कर झारखंडवासियों को उनका अधिकार देने का काम किया था।
मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जननायक थे। वे अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर देश सेवा में खुद को लगाया। राष्ट्र के उत्थान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ कवि लेखक थे। कविता के माध्यम से उन्होंने समाज में बड़ा संदेश देने का काम किया था। वे एक ऐसा राजनेता थे जो हमेशा राष्ट् हित में अपना सोच रखते थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेयजल विधायक प्रतिनिधि अमित तिवारी भाजपा नेता राजेश्वर बैठा संजय तिवारी प्रवीण पाल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी अशोक कुमार रुपेश दुबे अजय पाल राम सरेश तिवारी कमल पाण्डेय सुनील दुबे बाबर आदि अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।